प्रक्षेप्य गति किसे
कहते हैं ये physics विषय का एक बेहतरीन टॉपिक हैं इस टॉपिक के बारे में जानने के
लिए जैसे प्रक्षेप्य गति क्या होती हैं | प्रक्षेप्य गति के उदहारण क्या है | प्रक्षेप्य
गति को हम दैनिक जीवन में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं | इसके क्या फायदे और नुक्सान
है इन सभी विषयों पर आज हम चर्चा करने वाले हैं इसलिय आपसे उम्मीद हैं की आप इस
पोस्ट को पूरा पढ़िए |
प्रक्षेप्य गति
प्रक्षेप्य गति किसे कहते
हैं
प्रक्षेप्य गति का उदाहरण |
प्रक्षेप्य गति का सूत्र
प्रक्षेप्य गति के प्रकार
सिद्ध कीजिये की प्रक्षेप्य
का पथ परवलयकार होता हैं |
उड्डयन काल किसे कहते हैं |
अधिकतम ऊंचाई तक पहुचने में
लगा समय |
प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं
रिजुरेखीय गति
(straight line motion ) में पिंड एक रिजु रेखा में एक नियत त्वरण के अंतर्गत गति
करता हैं जिसके दिशा सदैव पिंड के प्रारंभिक वेग के समान्तर होती हैं | इस गति में
पिंड की चाल समय के साथ साथ बदलती रहती हैं लेकिन पिंड की दिशा नही बदलती हैं | उदाहरण
के लिए किसी ऊँचे स्थान से उर्ध्वाधर नीचे गिराई गई गेंद रिजू रेखीय गति करती है लेकिन
यदि कोई पिंड किसी ऐसे नियत त्वरण के
अंतर्गत गति करता हो जिसकी दिशा पिंड के प्रारंभिक वेग से भिन्न हो तो उसके वेग का
परिमाण व दिशा समय के साथ साथ बदलते जाते हैं अर्थात पिंड एक समतल में वक्र पथ पर
गति करता हैं ऐसी गति को समतल में गति कहते हैं वृतीय गति तथा प्रक्षेप्य गति समतल
में गति के ही उदाहरण हैं |
प्रक्षेप्य गति(समतल
में गति का सबसे अच्छा उदाहरण हैं )जब हम किसी पिंड को किसी प्रारंभिक वेग से
उर्ध्वाधर दिशा से भिन्न किसी दिशा में फैकते हैं तो उस पर गुरुत्व त्वरण सदैव
उर्ध्वाधर नीचे की और लगता हैं तथा पिंड एक उर्ध्वाधर तल में एक वक्र पथ पर गति
करता हैं इस गति को प्रक्षेप्य गति (projectile motion ) तथा वक्र पथ को प्रक्षेप्य पथ कहते हैं |
प्रक्षेप्य पथ सदैव
परवलयकार होता हैं प्रक्षेप्य गति में फेंके गए पिंड को प्रक्षेप्य कहते हैं |
जिस बिंदु से पिंड
फेंका जाता हैं उस बिंदु को प्रक्षेप्य बिंदु कहते हैं | जिस वेग से फैंका जाता
हैं use प्रक्षेप्य वेग कहते हैं | तथा जिस कोण पर फैंका जाता हैं use प्रक्षेप्य कोण
कहते हैं |
प्रक्षेप्य गति का उदाहरण |
तोप से छूती गोली की
गति ,हवाई जहाज से गिराए गए किसी बम की गति ,इंधन समाप्त होने पर गिरते हुवे राकेट
की गति छत या मीनार की चोटी से क्षेतिज दिशा में फैंकी गई गेंद की गति वॉलीबोल
खेलते समय उछाली गई गेंद की गति .. आदि |
प्रक्षेप्य गति को सदैव दो
सरल रेखीय गतियो में वियोजित किया जाता हैं क्षेतिज तथा उर्ध्वाधर गति ये दोनों
गतियाँ पूर्ण रूप से एक दुसरे से स्वतंत्र रहती हैं | वास्तव में प्रक्षेप्य गति
एक नियत त्वरण वाली 2 dimention वाली रेखीय गति का ही उदाहरण हैं |
सिद्ध कीजिये की प्रक्षेप्य का पथ परवलयकार होता हैं |
इस कथन को सर्वप्रथम
गैलिलियो ne सिद्ध किया था |
माना किसी बिंदु O से एक गेंद को क्षेतिज से
किसी कोण पर प्रक्षेप्य वेग Vo से छोड़ा जाता हैं प्रारंभिक प्रक्षेप्य वेग Vo को
क्षेतिज तथा उर्ध्वाधर घटकों में वियोजित करने पर
क्षेतिज घटक Vx = Vocos8 Vy
= Vosine8
प्रक्षेपित गेंद गुरुत्वीय त्वरण g के अंतर्गत गति करती हैं | क्योंकि g का मान स्थिर हैं | तथा यह उर्ध्वाधर दिशा में नीचे की और कार्य करता हैं अतः गेंद के क्षेतिज वेग Vx पर गुरुत्वीय त्वरण g का कोई प्रभाव नही पड़ता हैं यदि रह मान लिया जाये की वायु का अवरोध नगण्य है तो गेंद की क्षेतिज वेग पूरी गति के दोरान स्थिर बनी रहेंगी | परन्तु गेंद का उर्ध्वाधर वेग गुरुत्व त्वरण की वजह से लगातार बदलता रहेगा |
अर्थात गेंद का प्रक्षेप्य का पथ परवलयकार होता
हैं |
उड्डयन काल किसे कहते हैं |
गेंद को प्रक्षेपित
करने तथा तथा उसके वापस पृथ्वी पर लोटकर आने के बीच के समय को प्रक्षेप्य का
उड्डयन काल कहते हैं | इसे Tf से दर्शाते हैं
प्रक्षेप्य की अधिकतम ऊंचाई
प्रक्षेपन के दोरान
गेंद जिस अधिकतम ऊंचाई तक जाती हैं use प्रक्षेप्य की अधिकतम ऊंचाई कहते हैं इसे h
से दर्शाते हैं |
प्रक्षेप्य की परास
प्रक्षेप्य गेंद अपने उड्डयन काल में जिस अधिकतम क्षेतिज दूरी में जाती हैं use प्रक्षेप्य की परास कहते हैं | इसे R से दर्शाते हैं
निष्कर्ष –
उम्मीद करते हैं
आपको हमारी ये पोस्ट प्रक्षेप्य गति गति किसे कहते हैं | पसंद आई होगी इसलिए इस पोस्ट
को अपने दोस्तों में शेयर करना मत भूलना इस पोस्ट को बनाने के लिए हमें काफी मेहनत
करनी पड़ी उम्मीद करते हैं की आप हमारी इस मेहनत को जाया नही होने देंगे | इसलिए इस
पोस्ट को शेयर करे धन्यवाद |
0 टिप्पणियाँ