रसायन विज्ञान क्या है?||chemistry kya hai ?(what is chemistry)

 

Hi कैसे हो आप सब  ?

उम्मीद करते है की आप सब खैरियत से होंगे |

दोस्तों आज हम science की एक ऐसी शाखा के बारे में बताने वाले है जिसने कुछ सौ सालो में इस दुनिया का नजरिया ही बदल दिया है | आपने अपने स्कूल में रसायन विज्ञान तो पढ़ा ही होगा | आज के समय में रसायन विज्ञान हर क्षेत्र में कार्य करता है जैसे क्रषि में खेती सम्बंधित पैदावार को बढ़ाना ,कीटनाशक आदि को मारना , औषधि में मार्किट में हर प्रकार की दवाई आपको मिल जाती है ऐसे ही बहुत से क्षेत्रो में रसायन विज्ञान ne अपने पांव जमाये हुवे है और कुछ सालो से लगातार तरक्की कर रहा है | इसीलिए आज के इस article में हम सिखने वाले है की रसायन विज्ञान क्या है , रसायन विज्ञान का जनक किसे माना जाता हैं , रसायन विज्ञान की परिभाषा क्या है ,रसायन विज्ञान की शाखाये , रसायन विज्ञान का मतत्व क्या है , दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का क्या उपयोग होता हैं , और रसायन विज्ञान का इतिहास क्या है  इन सभी विषयों के बारे में हम आपको बताने वाले है इसलिए इस article को कम्पलीट रीड कीजिएगा    

 

 रसायन विज्ञान की परिभाषा | रसायन विज्ञान क्या है

रसायन विज्ञान के जनक

रसायन विज्ञान की कितने भाग होते हैं |

भौतिक रसायन

कार्बनिक रसायन

अकार्बनिक रसायन

ओद्योगिक रसायन

औषधि रसायन

विश्लेषण रसायन

कृषि रसायन

जैव रसायन

नाभिकीय रसायन 

Rasayan vigyan ka mahatva

दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का उपयोग

 

 

 

रसायन विज्ञान की परिभाषा | रसायन विज्ञान क्या है

          

रसायन विज्ञान एक ऐसा complicated subject है की ये बहुत से हमारे प्रिय छात्रो को समझ में नही आता है | क्योकि chemistry का हर एक टॉपिक imagenary होता है इसलिए शायद छात्र इस चीज की कल्पना न कर पाते हो |  लेकिन रसायन विज्ञान की defination बिलकुल सरल होती है | रसायन विज्ञान को मनुष्य द्वारा अर्जित सुव्यवस्थित ज्ञान के रूप में परिभाषित किया जाता है | जो की प्रेक्षणों observation , प्रयोगीकरण experimentation द्वारा होता हैं | रसायन विज्ञान की परभाषा “ रसायन विज्ञान में द्रव्य तथा इसके संघटन गुणों संरचना , उर्जा ,अणु ,परमाणु ,आयन और विभिन्न परक्रम में होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है रसायन विज्ञान कहलाता हैं | रसायन विज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना है रस+आयन  जिसका अर्थ होता है रसो(द्रव) का अध्ययन |  रसायन विज्ञान की शुरुआत 1800 वी शताब्दी से हुई |1800 शताब्दी में रसायन विज्ञान ne बहुत तरक्की की | डाल्टन की परमाणु की परिकल्पना ne बहुत साइंटिस्ट को परमाणु के बारे अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया उसी का नतीजा है की आज परमाणु की बेहतरीन कल्पना साइंटिस्ट कर पाए

 

रसायन विज्ञान के जनक

रसायन विज्ञान के जनक एंटोनी लावासिये को माना जाता है | जिन्होंने सर्वप्रथम नाइट्रोजन और oxygen की खोज की | एंटोनी लावासिये ne सिर्फ chemistry में ही नही बल्कि biology में भी आविष्कार किये |इनका जन्म 1743 में फ्रांस में हुवा था इन्हें आधुनिक chemistry का पितामह मना जाता है | लेकिन फिर भी कई देश ऐसे है जो जॉन डाल्टन ,रोबर्ट बोयल को chemistry का पिता मानते हैं |

 

रसायन विज्ञान की कितने भाग होते हैं |

 

रसायन विज्ञान को निम्न भागो में बांटा जाता हैं |

भौतिक रसायन

भौतिक रसायन ‘ रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत भौतिक आवधारनाओं के आधार पर रसायन विज्ञान में होने वाली परिघटनाओ का अध्ययन करता हैं | द्रव्य की अविनाशिता के नियम के साथ इस भौतिक रसायन की नीव पड़ी | 19वी शादी से पहले भौतिक रसायन को विज्ञान का एक अभिन्न अंग माना जाता था | गैसे से सम्बंधित बहुत से नियम जैसे गलुसेक का नियम , स्थिर अनुपात का नियम , आवोगाद्रो नियम आदि इस विषय से सम्बंधित हैं |

 

कार्बनिक रसायन Organic chemistry

कार्बनिक रसायन “ रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत कार्बन और उसके यौगिको का अध्ययन किया जाता हैं | वनस्पति के निर्माण में कार्बनिक यौगिक एक महत्वपूर्ण तत्व है | कार्बनिक यौगिक के बिना मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती हैं |

 

अकार्बनिक रसायन Inorganic Chemistry

आकर्बनिक रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत कार्बन को छोड़कर अन्य तत्व की विवेचना की जाती हैं | आकर्बनिक रसायन कहलाता हैं |

ओद्योगिक रसायन industrial Chemistry

औद्यागिक रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत कच्चे माल को उत्पादों में परिपर्तित किया जाता है | और नए प्रोडक्ट मार्किट में लाये जाते हैं |

औषधि रसायन

औषधि रसायन “ रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत भिन्न भिन्न रसायन विधि द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार की औषधि बनाई जाती हैं |

 

विश्लेषण रसायन

 विश्लषण रसायन “ रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत प्राकृतिक एवं कृत्रिम पदार्थो में विद्यमान रासायनिक घटकों  का अध्ययन किया जाता हैं |

 

कृषि रसायन

कृषि से सम्बंधित problems को रसायन विज्ञान ne तक़रीबन सोल्व किया हैं | जिस कारण किसान अपनी फसलो की पैदावार को बढ़ा पाए | कृषि रसायन “ रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत रासायनिक पदार्थो द्वारा कृषि सम्बंधित औषधियो का निर्माण किया जाता हैं |

 

जैव रसायन

जैव रसायन “ रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत जीवो के शरीर में होने वाली विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओ का अध्ययन किया जाता हैं |

 

नाभिकीय रसायन 

नाभिकीय रसायन “ रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत रेडियोएक्टिवता नाभिकीय प्रक्रमो और नाभकीय गुणधर्म का अध्ययन किया जाता हैं |

 

दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान का उपयोग | Rasayan vigyan ka mahatva

 

 आज के समय में रासायनिक विज्ञान का दैनिक जीवन में सबसे ज्यादा use होता है | हमारी बेसिक life में use होने वाली चीजो से लेकर बड़े बड़े device के around रसायन विज्ञान ही होता हैं |

कृषि छेत्र में कृषि की पैदावार को increase करने के लिए तरह तरह के केमिकल खाद का use किया जाता हैं जैसे यूरिया , डाई , जिंक , कैल्सियम , पतेसियम , आयरन  जिस तत्व की मिटटी को जरूरत होती हैं उस पार्ट को केमिकल के रूप में मिटटी में मिलाया जाता है जिससे फसल की पैदावार पढ़ जाती है |

औषधि विज्ञान में आजकल हर बिमारी का इलाज़ है आपको हर मर्ज की दवा मार्किट में मिल जाती  हैं | जैसे बुखार , जुखाम दांतों से रिलेटेड प्रॉब्लम , पेट में पत्थरी से रिलेटेड प्रॉब्लम और भी कई प्रकार के मर्ज की दवा आपको मार्किट में मिल जाती है | और जिस मर्ज की दवा नही मिलती है उसे रासायनिक क्रियाओ द्वारा बनाया जा सकता है | जैसे जब कोरोना वायरस आया था तब मार्किट में कोरोना के इलाज़ के लिए मार्केट में एक भी वैक्सीन मोजूद नहीं थी जिससे की मरीजो का इलाज़ किया जा सके | लेकिन जब साइंटिस्ट ne कोरोना के बारे में deeply read किया तो उन्होंने केमिकल रिएक्शन द्वारा मार्किट में तरह तरह के वैक्सीन मार्किट में लांच किये |

ऐसे ही कई तरह के केमिकल हमारे खाने में मिलावट किये जाते आज के समय में कम्पनीज जो भी खाने से रिलेटेड प्रोडक्ट मार्किट में लांच में करती है उसमे कही न कही रसायन विज्ञान का use किया जाता है | क्योंकि किसी भी खाने के प्रोडक्ट को बेगार chemicals के संरक्षित नहीं किया जा सकता है |  इसलिए हर कंपनी अपने प्रोडक्ट में केमिकल का use करती हैं

आज के इंसान रंगों से खेलते हैं वे तरह तरह के कलर का use करते हैं | अपनी मन पसंद के कलर के कपडे पहनते हैं | लेकिन क्या आप जानते हैं कपड़ो पर कलर कैसे किया जाता है और इन रंगों को कैसे बनाया जाता हैं | तो ये संभव हुवा है सिर्फ रासायनिक विज्ञान की रिएक्शन से |

 

यदि हम रसायन विज्ञान के बेगार मानव जीवन की कल्पना करे | तो आपको समझ में आ जाएगा की रसायन विज्ञान के बेगार मानव जीवन कैसा होता |

नहाने और कपडे धोने के साबुन और डिटर्जेंट सभी use करते है लेकिन एक बार कल्पना करा की यदि ये प्रोडक्ट मार्किट में मिलना बंद हो जाए तो क्या होगा | आप समझ गए होंगे की रसायन विज्ञान का किस लेवल तक   आज के समय में use किया जा रहा है |   

 

conclusion

 

इस article रसायन विज्ञान की परिभाषा | रसायन विज्ञान क्या है में हमने आपको बहुत अच्छे से समझाने की कोशिश की है | हमने आपको चेम्सिट्री से रिलेटेड हर एक टॉपिक पर deeply जानकारी दी है लेकिन यदि अब भी आपको किसी टॉपिक से रिलेटेड कोई डाउट हो तो आप हमें कमेंट सेक्शन में प[पूछ सकते है हम आपके कमेंट का रिप्लाई जरूर करेंगे | और इस article को शेयर करना मत भूलना अपना दोस्तों के साथ | हम मिलते है आपसे अगले बेहतरीन article में तब तक के लिए लाविदा |

 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ